Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Accident : इंदौर में रफ़्तार का कहर : लसुड़िया थाना क्षेत्र...

Indore Accident : इंदौर में रफ़्तार का कहर : लसुड़िया थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो ने एक्टिवा सवार युवकों को रौंदा; 2 की मौत, 1 घायल 

Indore Accident : इंदौर। इंदौर शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लसुड़िया थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 78 में एक दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने एक्टिवा सवार युवकों को बेरहमी से रौंद दिया।

Indore Accident : इस भीषण हादसे में एक्टिवा पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Read More : Death Threats : जेल से जज को जान से मारने की धमकी : 3700 करोड़ के स्कैमर ने रची खौफनाक साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

Indore Accident : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो कितनी तेज गति से आ रही थी और उसने एक्टिवा सवारों को टक्कर मार दी।

Indore Accident : घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लसुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share The News
Previous articleDeath Threats : जेल से जज को जान से मारने की धमकी : 3700 करोड़ के स्कैमर ने रची खौफनाक साजिश, ऐसे हुआ खुलासा
Next articleAavaas Yojana : विष्णु देव साय के नेतृत्व में तीव्र गति से बढ़ता विकास
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here