पन्ना : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प के तहत प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दुगना करने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग गांव-गांव जाकर अभियान संचालित करेगा। इसमें 10 या उससे अधिक गोवंश और भैंस रखने वाले पशुपालकों को प्रशिक्षित ए.आई. वर्कर और ए.आई. टेक्नीशियन विशेष सलाह देंगे।
डॉ. एन.के. गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि ए.आई. वर्कर पशुपालकों को उनके बीरड को अपग्रेड करने, पोषण और खान-पान सुधारने, और ए.आई. तकनीक के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की जानकारी देंगे। ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद टीम सीधे ग्राम पंचायतों में जाकर पशुपालकों की समस्याओं का निदान करेगी और आवश्यक समाधान जिला स्तर पर उपलब्ध कराएगी।
डॉ. एन.के. गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग — “2 अक्टूबर से गांव-गांव जाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और पशुपालकों को ए.आई. तकनीक एवं पोषण संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।”











