Thursday, February 12, 2026
27.1 C
Raipur

Dabra Municipality : डबरा नगर पालिका में गंदगी और भ्रष्टाचार का अंबार, सिस्टम पर उठे सवाल

Dabra Municipality : डबरा / संदीप शर्मा: ग्वालियर जिले की सबसे बड़ी नगर पालिकाओं में शुमार डबरा नगर पालिका इन दिनों गंदगी और भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में है। हालात ऐसे हैं कि नगर पालिका परिसर में घुसते ही आपको हर तरफ गंदगी ही दिखाई देगी — चाहे वह अधिकारी का कार्यालय हो या जनप्रतिनिधियों का चैंबर।

Dabra Municipality : स्थिति यह है कि जब खुद नगर पालिका परिसर में साफ-सफाई नहीं हो पा रही है, तो शहर में स्वच्छता की उम्मीद कैसे की जा सकती है? लाखों-करोड़ों का फंड मिलने के बावजूद नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

Dabra Municipality : सूत्रों की मानें तो नगर पालिका में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार फैला है। सफाई के लिए भेजे गए सरकारी वाहनों से डीजल-पेट्रोल निकाल कर बेचे जाने की बात सामने आ रही है। इतना ही नहीं, श्मशान घाट की टीन शेड तक बेच दी गई।

Dabra Municipality : स्थानीय लोगों का कहना है कि डबरा नगर पालिका अब ‘नरक पालिका’ बन चुकी है। जनहित में मांग उठ रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि नगर पालिका में व्याप्त गड़बड़ियों और घोटालों का खुलासा हो सके। नगरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन इस गंभीर मामले को गंभीरता से लेकर जल्द कार्रवाई करेगा।

 

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

अब PMO का नया पता, ‘सेवा तीर्थ’ होगा न्यू एड्रेस, कैबिनेट की अंतिम बैठक कल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में...

C.G News : नेशनल हाईवे मुआवजा मामले में कोर्ट सख्त, 221 दिन की देरी पर माफ करने से साफ़ इनकार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नेशनल हाईवे...

इंदौर : मामूली धक्का लगने पर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर :  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मामूली...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds