Cricketer Rinku Singh : अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उनकी प्रमोशनल टीम को मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। मामला करीब छह महीने पुराना है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस प्रकरण में दो लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है।
READ MORE : JOB Alart : छत्तीसगढ़ में बिना परीक्षा बनिए सरकारी शिक्षक! स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर आवेदन शुरू…
Cricketer Rinku Singh : पुलिस के मुताबिक, धमकी देने का संबंध ‘डी कंपनी’ यानी दाऊद इब्राहिम के गैंग से जुड़ा है। रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को फरवरी से अप्रैल के बीच तीन धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने वेस्टइंडीज से मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवेद नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने रंगदारी मांगने की बात कबूल की है।
Cricketer Rinku Singh : फिलहाल रिंकू सिंह कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। इस खुलासे के बाद अलीगढ़ पुलिस ने रिंकू के परिवार से संपर्क किया। परिवार ने न तो सुरक्षा मांगी है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
Cricketer Rinku Singh : एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि यह मामला मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज किया गया है और अलीगढ़ पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यदि परिवार चाहेगा, तो सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।











