JOB Alart : छत्तीसगढ़ में बिना परीक्षा बनिए सरकारी शिक्षक! स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर आवेदन शुरू…

Parivesh
JOB Alart

JOB Alart : रायपुर : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है! लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने स्पेशल एजुकेटर के 100 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के, सीधे उनकी शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

READ MORE : रायपुर में लव ट्रायंगल ने ली नर्स की जान : 23 साल की प्रियंका दास की चाकू से गोदकर हत्या, बॉयफ्रेंड से चल रहा था विवाद…

JOB Alart : समय बहुत कम है, योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2025 से पहले ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर अपना अवसर सुनिश्चित कर सकते हैं।

शैक्षणिक पात्रता और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से डीएड (D.Ed), बीएड (B.Ed) या संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है। अन्य निर्धारित शैक्षणिक/प्रशासनिक योग्यताएँ भी पूरी होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनके शैक्षणिक प्रदर्शन पर आधारित होगा। निम्नलिखित परीक्षाओं में प्राप्त अंकों को जोड़कर मेरिट सूची तैयार की जाएगी:

READ MORE : Jabalpur News : रांझी में कांग्रेस को झटका, 30 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन….

  • हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्राप्त अंक
  • स्नातक पाठ्यक्रम के अंक
  • स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (यदि लिया हो)
  • डीएड या बीएड परीक्षा में प्राप्त अंक

आयु सीमा और आरक्षण

  • सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • SC/ST उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में विशेष रूप से 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें? (ऑफलाइन प्रक्रिया)

इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा।

  1. उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें।
  2. आवेदन-पत्र को अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में डाक द्वारा जमा करें।
  3. आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज जैसे – हाई स्कूल अंकपत्र, हायर सेकेंडरी अंकसूची, डीएड/बीएड स्पेशल एजुकेशन अंकपत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि संलग्न करना अनिवार्य है।

ध्यान दें: आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर 2025 है। समय सीमित होने के कारण जल्द आवेदन करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *