Monday, March 30, 2026
29.1 C
Raipur

कांग्रेस का वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली : सचिन पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, उपराष्ट्रपति इस्तीफे पर उठाए सवाल, देखें वीडियो…..

कांग्रेस का वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली : बिलासपुर, छत्तीसगढ़। कांग्रेस ने आज बिलासपुर में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली आयोजित की, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट शामिल हुए। उन्होंने मंच से भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही और केवल धुआं फेका जा रहा है।

कांग्रेस का वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली : सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी का चुनाव संगठनात्मक रूप से मजबूत है और किसी व्यक्ति विशेष पर निर्भर नहीं है। उन्होंने महंत और अन्य नेताओं के बयान पर कहा कि कांग्रेस विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभा रही है और यह एक अनुशासित पार्टी है। वहीं भाजपा पर तंज कसते हुए पायलट ने कहा कि मार्गदर्शन मंडल के बावजूद, जिन्होंने पार्टी को खड़ा किया, वे अब कहां हैं, यह बड़ा सवाल है।

सचिन पायलट सुबह 8.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से बिलासपुर पहुंचे और रास्ते में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ चाय और नाश्ता किया।

कांग्रेस का वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर सवाल
सचिन पायलट ने पूर्व उपराष्ट्रपति के अचानक इस्तीफे पर कहा कि धनखड़ साहब लंबे समय से दबंग व्यक्ति रहे हैं। जनता जान नहीं पाई कि उन्होंने अचानक पद क्यों छोड़ा। पायलट ने कहा कि इसका सच कभी न कभी जरूर सामने आएगा और कांग्रेस के प्रत्याशी को पर्याप्त समर्थन मिलेगा।

सभा में बड़ी भीड़ का दावा
बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में दोपहर 1 बजे आयोजित रैली में कांग्रेस ने 25 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस दावे पर विवाद जताया और कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और जनता का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने पर कांग्रेस ईवीएम, चुनाव आयोग और अब वोट चोरी के आरोप लगाकर अपना पाप ढकने की कोशिश कर रही है।

केंद्र सरकार के खिलाफ सबसे बड़ी रैली
इस आयोजन को केंद्र सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। रैली की कमान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सौंपी गई थी। उन्होंने नेताओं को एकजुटता के साथ आयोजन सफल बनाने का निर्देश दिया।

इस रैली से कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी सक्रियता का संदेश दिया है और आगामी चुनावों में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories