छिंदवाड़ा। Chhindwara News : जिला अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर की विवादित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। डॉक्टर सानिध्य दुबे ने छात्रों से कहा कि “डॉक्टर बनकर क्या करोगे? हमारी तनख्वाह नहीं आ रही है, इससे अच्छा है तुम माफिया बनो, चरस-गांजा बेचो, पैसा कमाओ और चुनाव लड़ो।”
Chhindwara News : जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कुछ छात्र एमएलसी कराने के लिए ट्रेनी डॉक्टर के पास पहुंचे थे। छात्रों ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, तो डॉक्टर दुबे ने यह विवादित बयान दिया। उनका यह बयान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया।
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर सकते हैं। इस विवादित बयान ने सोशल मीडिया और छिंदवाड़ा जिले में चर्चा का विषय बना दिया है।











