Friday, April 3, 2026
32.1 C
Raipur

Chhindwara Murder Case : प्यार का खूनी जुनून : सहेली ही बनी सहेली की कातिल, आत्महत्या का मामला हत्या में बदला, पढ़े पूरी स्टोरी…

Chhindwara Murder Case : छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जुन्नारदेव क्षेत्र की अंबाड़ा चौकी के अंतर्गत हुई एक आत्महत्या की गुत्थी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस सहेली के कंधे पर रोकर लता मंडावर अपना दर्द बाँटती थी, उसी ने जुनून में आकर उसकी जान ले ली। अंबाड़ा पुलिस ने गहन जाँच के बाद इस रहस्यमय मौत को हत्या की साजिश साबित किया है।

Chhindwara Murder Case : 19 अक्टूबर की शाम हुई थी वारदात

यह दिल दहला देने वाली घटना 19 अक्टूबर 2025 की शाम परासिया इलाके में घटी थी। शुरू में पुलिस इसे एक सामान्य आत्महत्या मान रही थी, लेकिन चौकी प्रभारी संजय सोनवानी के नेतृत्व में जब कॉल डिटेल्स और चैट्स की गहराई से पड़ताल की गई, तो मामला पूरी तरह पलट गया।

पति-बच्चों को छोड़ने से इनकार, तो दे दिया ज़हर

पुलिस जाँच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मृतका लता मंडावर और उसकी सहेली मयूरी श्रीवास्तव के बीच गहरे प्रेम संबंध थे।

READ MORE : Chhindwara News : चरित्र संदेह का खूनी अंत : पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या…

जुनून की हद : आरोपी मयूरी श्रीवास्तव चाहती थी कि लता अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहे।

इंकार का अंजाम : जब लता ने समाज और परिवार के डर से मयूरी के साथ रहने से इनकार कर दिया, तो मयूरी का प्यार जुनून में बदल गया। वह लगातार लता पर ‘या तो मेरे साथ रहो, या हम दोनों मर जाते हैं’ कहकर दबाव बनाती रही।

चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने बताया कि 19 अक्टूबर को मयूरी ने लता को मिलने के लिए परासिया बुलाया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई, जिसके बाद मयूरी ने पास रखा जहरीला पदार्थ लता को दे दिया, जिसके सेवन से उसकी मौत हो गई।

READ MORE : Amit Baghel : अमित बघेल के खिलाफ मुंबई में शिकायत, छत्तीसगढ़ में आक्रोश रैली और गिरफ्तारी की मांग

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट किया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी।

अंबाड़ा पुलिस ने आरोपी मयूरी श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories