वीनस मिसेज इंडिया 2025 की फर्स्ट रनरअप बनीं छत्तीसगढ़ की राजकुमारी

Parivesh

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी और प्रतिभा की प्रतीक राजकुमारी सपके ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने वीनस मिसेज इंडिया 2025 प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप का ताज अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट जयपुर के एक आलीशान रिजॉर्ट में आयोजित हुआ, जहां देशभर से आई प्रतिभागियों ने भाग लिया।

राजकुमारी सपके ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, परिधान और सोशल अवेयरनेस जैसे कई चरणों में अपने प्रदर्शन से जजों को प्रभावित किया। उन्होंने मंच पर सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि सामाजिक सोच, महिला सशक्तिकरण और परंपरा के प्रति सम्मान का परिचय भी दिया।

प्रतियोगिता में देशभर से चयनित प्रतिभागियों के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन सपके ने अपने निखरे व्यक्तित्व और दमदार प्रस्तुति से फाइनल राउंड में बाजी मारी।

राजकुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और उस मंच को दिया जिसने उन्हें आत्मविश्वास से जीना सिखाया। अब वह महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण बालिकाओं की शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की योजना बना रही हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *