Tuesday, March 10, 2026
30.4 C
Raipur

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी! राजनांदगांव सबसे गर्म, 39°C तक पहुंचा तापमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे दिन के समय तेज गर्मी महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है। इसके कारण दोपहर के समय लोगों को गर्म हवाओं और तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है।

राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राजनांदगांव जिले में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। यहां पारा 39.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है।

इसके अलावा राजधानी रायपुर में भी गर्मी का असर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। यहां हल्की धुंध के साथ अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

Read More  : मध्य प्रदेश में मिडिल ईस्ट तनाव का असर! दुबई ट्रैवल बुकिंग घटी, कमर्शियल गैस सप्लाई पर भी असर

अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान

प्रदेश में जहां दिन के समय गर्मी बढ़ रही है, वहीं रात के समय कुछ इलाकों में हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है। अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है।

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।हालांकि तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री ज्यादा बना रह सकता है, जिससे गर्मी का असर लगातार महसूस होता रहेगा।विशेषज्ञों ने लोगों को दिन के समय तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

ट्रंप के शांति संकेत से शेयर बाजार की जोरदार वापसी, SENSEX में खुलते ही 800 अंकों की बढ़त, NIFTY भी 24,000 के पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से...

C.G News : कोरबा चाकू हमला मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! FIR रद्द करने की याचिका खारिज

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा जिले में चाकू...

Related Articles

Popular Categories