Chhattisgarh Police Service : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य पुलिस सेवा (SPS) के परिवीक्षाधीन (ट्रेनी) उप पुलिस अधीक्षकों (DSP Probationers) के लिए नए पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। इन अधिकारियों को ज़िला व्यावहारिक प्रशिक्षण (District Practical Training) के लिए विभिन्न ज़िलों में भेजा गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत, कुल आठ ट्रेनी डीएसपी अधिकारियों को उनकी आगामी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों को 12 माह की अवधि के लिए प्रशिक्षण पूरा करना होगा, जिसके बाद उन्हें उनकी स्थायी पोस्टिंग दी जाएगी।
Chhattisgarh Police Service : जिन अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए नई पदस्थापना मिली है, उनके नाम निम्नलिखित हैं:
-
सुमन जायसवाल
-
आकाश चौधरी
-
दानेश्वर प्रसाद साहू
-
निशांत कुर्रे
-
अजय कुमार नागवंशी
-
अमित कोसमा
-
सुमित चन्द्रा
-
आस्था शर्मा













