Friday, February 13, 2026
19.2 C
Raipur

SIR News : छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका

रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार को छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करने जा रहा है। इसके साथ ही वर्ष 2026 में प्रस्तावित चुनावों की तैयारियों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण चरण पूरा हो जाएगा। आयोग के अनुसार तैयार की गई प्रारूप मतदाता सूची को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) के माध्यम से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाएगा।

राजनीतिक दलों को मिलेगी हार्ड कॉपी

चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि सभी राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही पारदर्शिता और आम मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को CEO और DEO की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।

Read More : M.P News : रीवा में युवक ने मुंह में नाल रखकर खुद को मारी गोली, स्कीम-6 में देर रात सनसनी

अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी होगी सार्वजनिक

मतदाता सूची के साथ-साथ अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की अलग-अलग सूचियां भी वेबसाइट पर जारी की जाएंगी, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके।

नोटिस फेज में होगा दावे-आपत्तियों का निपटारा

ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद नोटिस फेज शुरू होगा। इस दौरान चुनावी पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा दावे और आपत्तियों की सुनवाई कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मतदाता 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

SIR को लेकर आयोग का दावा

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं, इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने घर-घर जाकर सत्यापन किया है। जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर पाए जाएंगे, उन्हें केवल एक ही स्थान पर रखा जाएगा।

ऑनलाइन कैसे देखें अपना नाम

मतदाता voters.eci.gov.in वेबसाइट या Voter Helpline App के जरिए EPIC नंबर, व्यक्तिगत जानकारी या मोबाइल नंबर से अपना नाम खोज सकते हैं। इसके अलावा राज्य CEO की वेबसाइट पर बूथ-वार पीडीएफ भी उपलब्ध रहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds