Wednesday, February 18, 2026
21.4 C
Raipur

Chaitanya Baghel : सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को झटका: अंतरिम ज़मानत पर नहीं मिली राहत

Chaitanya Baghel : रायपुर/दिल्ली : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत के मामले में राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने चैतन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें हाईकोर्ट का रुख करने को कहा है। साथ ही शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट को यह निर्देश भी दिया है कि वह चैतन्य की अंतरिम ज़मानत याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई करे।

Chaitanya Baghel : इसके साथ ही कोर्ट ने सुझाव दिया है कि चैतन्य बघेल अगर प्रवर्तन निदेशालय (ED) से संबंधित PMLA के सेक्शन 50 और 63 को चुनौती देना चाहते हैं, तो इसके लिए वे अलग से रिट याचिका दाखिल करें।

Chaitanya Baghel : बता दें कि चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने 18 जुलाई को दुर्ग जिले के भिलाई में उनके आवास से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि चैतन्य ने कथित शराब घोटाले से जुड़ी 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध कमाई का प्रबंधन किया और उसमें से 16.70 करोड़ रुपये अपनी रियल एस्टेट परियोजना के विकास में लगाए।

Chaitanya Baghel : ईडी के अनुसार, यह राशि अपराध से अर्जित आय है, जिसका इस्तेमाल चैतन्य ने निजी लाभ के लिए किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

Chaitanya Baghel : इधर, सुप्रीम कोर्ट में भूपेश बघेल की दो अन्य याचिकाओं पर भी सुनवाई चल रही है। उन्होंने न सिर्फ गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग की है, बल्कि PMLA के सेक्शन 44 के कथित दुरुपयोग को भी चुनौती दी है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भूपेश बघेल की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि देश में एजेंसियों द्वारा मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां की जा रही हैं, और मजिस्ट्रेट की अनुमति तक नहीं ली जा रही। इस पूरे मामले में अगली कानूनी प्रक्रिया अब हाईकोर्ट में तय होगी, जहां से चैतन्य बघेल को अंतरिम राहत मिलने या न मिलने का फैसला होना बाकी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

महाराष्ट्र में देवेंद्र सरकार का बड़ा फैसला! मुस्लिमों को 5% कोटा अब पूरी तरह खत्म

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक और शैक्षणिक...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds