Tuesday, March 10, 2026
30.4 C
Raipur

Chain Snatching AIIMS Lift : सीसीटीवी में कैद वारदात: लिफ्ट में फ्लोर पूछने के बहाने घुसा बदमाश, मंगलसूत्र छीनकर फरार

Chain Snatching AIIMS Lift : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी के सबसे सुरक्षित स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार एम्स (AIIMS) अस्पताल में रविवार शाम एक महिला कर्मचारी के साथ लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्त्री रोग विभाग में अटेंडर के पद पर कार्यरत वर्षा सोनी के साथ अस्पताल की लिफ्ट के अंदर एक नकाबपोश युवक ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट की है। पीड़िता अपनी ड्यूटी के दौरान लिफ्ट में अकेली थीं, तभी मास्क और टोपी पहने एक अज्ञात युवक लिफ्ट में दाखिल हुआ। उसने पहले बातचीत का नाटक करते हुए नेत्र रोग विभाग का फ्लोर पूछा। जैसे ही लिफ्ट तीसरे फ्लोर पर रुकी, युवक पहले बाहर निकला और फिर अचानक मुड़कर महिला के गले पर झपट्टा मार दिया। आरोपी ने महिला के गले से सोने की मोतियों की माला और मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी उन्हें धक्का देकर सीढ़ियों की ओर भाग निकला।

हैरानी की बात यह है कि घटना के समय इस महत्वपूर्ण इलाके में एक भी सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था। लूट के बाद सदमे में आई पीड़िता करीब 10 मिनट तक वहीं बैठकर रोती रहीं, जिसके बाद राउंड पर आए एक गार्ड ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि बागसेवनिया थाने में महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के भीतर हुई इस वारदात ने अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसी की गंभीरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी! राजनांदगांव सबसे गर्म, 39°C तक पहुंचा तापमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत...

मध्य प्रदेश में मिडिल ईस्ट तनाव का असर! दुबई ट्रैवल बुकिंग घटी, कमर्शियल गैस सप्लाई पर भी असर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  मिडिल ईस्ट क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक...

India LPG Shortage : ईरान तनाव के बीच देश में LPG संकट से हाहाकार! मोदी सरकार ने की आपात बैठक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क; पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : महाकालेश्वर मंदिर में भव्य भस्म आरती, सुबह-सुबह जयघोष से गूंजा उज्जैन

उज्जैन। विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शनिवार तड़के ब्रह्म...

Related Articles

Popular Categories