Monday, June 8, 2026
43.1 C
Raipur

CG CRIME : अंधविश्वास की हैवानियत: जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : जशपुर : जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में अंधविश्वास के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। जादू-टोना करने के शक में आरोपियों ने महिला के साथ अमानवीय अत्याचार करते हुए उसकी जान ले ली। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG CRIME : पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) निवासी ग्राम गट्टी महुआ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी 6 मार्च 2026 को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में दी। उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

CG CRIME : घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मृतका के शरीर और आसपास खून के निशान मिले। साथ ही गुप्तांग में गंभीर चोट के निशान पाए गए। हत्या की आशंका के चलते शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया कि कठोर और भोंथरी वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण महिला की हत्या हुई है। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।

CG CRIME : जांच और पूछताछ में सामने आया कि 5 मार्च को मृतका का उसकी सौतन फुला बाई से विवाद हुआ था। इसके बाद मृतका का पति ठूपन राम उसे बहला-फुसलाकर खेत की ओर स्थित झोपड़ी में ले गया, जहां सुनील राम और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई भी मौजूद थे। वहां चारों ने मिलकर हड़िया पी। इसी दौरान सुनील राम ने आरोप लगाया कि उसके घर में बच्चा नहीं होने और उसके पिता को कैंसर होने के पीछे गोईदी बाई द्वारा जादू-टोना किया गया है।

CG CRIME : इस शक के चलते सुनील राम ने महिला को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद ठूपन राम और फुला बाई ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। वहीं सुरन्ती बाई के कहने पर सुनील राम और सुरन्ती बाई ने लकड़ी का डंडा महिला के गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और ऊपर से कंबल ढंक दिया।

CG CRIME : पुलिस ने जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

CG CRIME : मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक सिरद साय, महिला प्रधान आरक्षक पुन्नी यादव और आरक्षक प्रवीण सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories