Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : ऑपरेशन विश्वास की बड़ी सफलता : 5 आरोपियों से...

CG NEWS : ऑपरेशन विश्वास की बड़ी सफलता : 5 आरोपियों से 10 हज़ार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद…..

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : दुर्ग, छत्तीसगढ़: दुर्ग पुलिस ने “ऑपरेशन विश्वास” के तहत प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ट्रामाडोल कैप्सूल की अवैध बिक्री करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े बताए जा रहे हैं।

READ MORE : SIDHI News : सीधी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: महिला कर्मी 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसडीओ और इंजीनियर फरार

CG NEWS : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्ग जिला अस्पताल मर्चुरी के पास कुछ लोग नशीली दवाइयां बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। निशानदेही पर पुलिस टीम ने प्रेम सिंह, रवि कुमार शर्मा और उमेश कुमार कश्यप को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 160 पत्ते ट्रामाडोल कैप्सूल और 2 स्मार्टफोन जब्त किए गए।

इसके बाद आरोपियों के निशानदेही पर आसिफ मोहम्मद और शाहिद कुरैशी को जामुल सब्जी बाजार से पकड़ा गया, जिनके पास से 250 पत्ते ट्रामाडोल कैप्सूल और 2 स्मार्टफोन बरामद हुए।

इस प्रकार इस कार्रवाई में कुल 9840 नग ट्रामाडोल कैप्सूल और 4 स्मार्टफोन पुलिस ने जब्त किए। आरोपियों को धारा 21 (सी), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

READ MORE : CRIME NEWS : सनसनीखेज मामला, महिला के शव से युवक ने की दरिंदगी, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक करतूत

इस सफल ऑपरेशन में उप निरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक उदय शंकर झा, सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, आरक्षक गजेन्द्र यादव, हिमांशु जंघेल और खिलेश कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय अग्रवाल ने इस कार्रवाई की सराहना की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here