Wednesday, May 6, 2026
31.1 C
Raipur

M.P Crime : भोपाल में स्किन क्लीनिक संचालक डॉ. अभिजीत गुप्ता पर रेप का गंभीर आरोप, FIR दर्ज

Bhopal skin clinic doctor rape case : राजधानी भोपाल में एक निजी स्किन क्लीनिक संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। “पॉइजन एंटी स्किन क्लीनिक” के संचालक डॉ.अभिजीत गुप्ता पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद महिला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर से इलाज कराने आई थी पीड़िता

पीड़िता मूल रूप से जयपुर की रहने वाली है। वह त्वचा संबंधी इलाज के लिए भोपाल आई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी डॉक्टर से हुई। शुरुआती बातचीत के बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा, जिसके बाद आरोपी ने कथित रूप से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

चेन्नई होटल में भी दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि भोपाल के अलावा चेन्नई के एक होटल में भी आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। इसके साथ ही उसने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर ने उसे अबॉर्शन पिल दी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और एयरपोर्ट पर उसे ब्लीडिंग की समस्या हुई।
Read more : M.P Crime : रीवा में सड़क पर युवक के साथ बर्बर मारपीट, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके निजी वीडियो उसके भाई को भेजकर उसे ब्लैकमेल किया। इस मानसिक दबाव के चलते वह काफी समय तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पहले भी विवादों में रहा है डॉक्टर

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2019 में मुंबई में मॉडलिंग कर रही एक अन्य महिला ने भी इसी डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया था। इसके अलावा आरोपी को एक अन्य मामले में मरीज से ठगी के आरोप में कंज्यूमर कोर्ट से सजा भी मिल चुकी है।

पुलिस जांच और आरोपी फरार

एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया है और उसका मोबाइल फोन बंद है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। महिला थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories