HomeChhattisgarhRaipur New Year Party 2026 : 31 दिसंबर को राजधानी रायपुर सेलिब्रेशन...

Raipur New Year Party 2026 : 31 दिसंबर को राजधानी रायपुर सेलिब्रेशन मोड में, होटल-रिसॉर्ट्स फुल तैयार

Date:

Related stories

रायपुर : नए साल 2026 के स्वागत को लेकर राजधानी रायपुर पूरी तरह जश्न के रंग में रंग चुकी है। जैसे-जैसे 31 दिसंबर की रात करीब आ रही है, वैसे-वैसे शहर के होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट्स में तैयारियां चरम पर पहुंच गई हैं। इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन को खास और यादगार बनाने के लिए सेलिब्रिटी डीजे, मशहूर सिंगर, लाइव बैंड और थीम बेस्ड पार्टियों का खास इंतजाम किया गया है।

लग्जरी होटलों में ग्रैंड न्यू ईयर नाइट

राजधानी के लग्जरी होटलों में ग्रैंड न्यू ईयर नाइट का आयोजन होगा, जहां लेजर लाइट शो, हाई-वॉल्यूम म्यूजिक और आकर्षक डेकोरेशन लोगों को लुभाएगा। कहीं बॉलीवुड और रेट्रो थीम पर धमाल होगा, तो कहीं वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न म्यूजिक के साथ लाइव सिंगिंग का मजा मिलेगा। अधिकतर पार्टियों में अनलिमिटेड गाला डिनर भी शामिल रहेगा।

Read More : Bharatmala Land Scam : छत्तीसगढ़ में ED की 9 जगहों पर रेड, हरमीत सिंह खानुजा और अन्य के यहां दबिश

फैमिली और बच्चों के लिए खास इंतजाम

इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहेगा। कई होटल और रेस्टोरेंट फैमिली एंजॉयमेंट पैकेज लेकर आए हैं। बच्चों के लिए अलग से किड्स प्ले जोन बनाए जा रहे हैं, ताकि पूरा परिवार बेफिक्र होकर नए साल का स्वागत कर सके।

रायपुर में यहां होगा खास जश्न

मुहूर्त रिसॉर्ट – कपिल शर्मा शो फेम चिंकी-मिंकी का लाइव परफॉर्मेंस, डीजे स्पिंस की बीट्स और गाला डिनर।

अंटार्टिका, नया रायपुरNeon Night 2.0 थीम पर म्यूजिक नाइट, फायरवर्क्स, फोटो बूथ और वीआईपी सीटिंग।

होटल मैरियट – सेलिब्रिटी डीजे शाइनी, किड्स प्ले जोन और लविश गाला डिनर।

मायरा रिसॉर्टPulsewave 3.1 थीम, डीजे ब्लूटो, फायर आर्टिस्ट और लाइव सिंगिंग।

होटल सयाजीGrand Story थीम पर शानदार डिनर और फैमिली एंटरटेनमेंट।

म्यूजिक, डांस और यादगार शुरुआत

कुल मिलाकर, रायपुर में New Year 2026 का स्वागत म्यूजिक, डांस, लाइट्स और फैमिली एंटरटेनमेंट के साथ भव्य अंदाज में होने जा रहा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here