CG NEWS: रोशन सेन/माकड़ी। माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम ओण्डरी में पशु पालन विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला-उत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता तथा कृषि विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जैविक एवं तिलहन किसान मेला भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

CG NEWS: इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने ग्राम ओण्डरी में 200 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य (लागत 6 लाख रुपये) एवं प्रज्ञा मण्डल के समीप सांस्कृतिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य (विधायक निधि से 2.50 लाख रुपये) का भूमिपूजन किया।
CG NEWS: अपने संबोधन में विधायक लता उसेंडी ने कहा कि पशुपालन एवं जैविक खेती किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त साधन है। राज्य सरकार किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए पशुपालन, जैविक खेती एवं तिलहन उत्पादन को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेलों से किसानों को उन्नत तकनीक, बेहतर नस्लों और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलती है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
CG NEWS: कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, श्री नंदलाल राठौर, जनपद पंचायत माकड़ी अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल, श्री मेघलाल पोयाम (सभापति, कृषि स्थायी समिति) ललित पोयम सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
CG NEWS: इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में अधिकारीगण तथा ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मेले में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पशुपालन, जैविक खेती एवं तिलहन उत्पादन से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त कीं।









