cg news : जंगल में छात्रा संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही DEO का बड़ा एक्शन

Rahul Goshwami

cg news : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक शिक्षक का छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बतौली में पदस्थ संविदा शिक्षक सुरेश कुमार जायसवाल को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला 20 अप्रैल की रात का बताया जा रहा है, जब संबंधित शिक्षक को एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित गुप्ता ने 21 अप्रैल को जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की जांच की मांग की थी।

cg news : मामला सामने आने के बाद स्थानीय अभिभावकों और नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों ने निष्पक्ष जांच के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

cg news : जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश ओझा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

CG NEWS : साय सरकार कर्मचारियों के साथ, एनएचएम संविदा कर्मचारियों को सरकार पर भरोसा

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *