CG NEWS : कटर से जानलेवा हमला, बदमाशों के हौसले बुलंद, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : दुर्ग। भिलाई में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते शहर के अलग-अलग इलाकों से विवाद, मारपीट और लूट की घटनाएं आम होती जा रही हैं। बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वे अब दिनदहाड़े राह चलते लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।

CG NEWS : ताजा मामला खुर्शीपार थाना क्षेत्र का है, जहां कबीर कुटी के सामने केनाल रोड पर तीन नशे में धुत युवकों ने एक नाबालिग पर लूट के इरादे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक शेखर यादव ग्राम खैरूद, गुंडरदेही का निवासी है और कुछ दिनों के लिए भिलाई में अपने बुआ के घर आया हुआ था। वह आज घर के पास कबीर कुटी में आयोजित कार्यक्रम से प्रसाद लेकर लौट रहा था, तभी केनाल रोड पर तीन बाइक सवार युवकों ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार कटर से उस पर हमला कर दिया।

CG NEWS : शेखर को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल ऑपरेशन थिएटर में उसका इलाज जारी है। इस घटना से पीड़ित परिजनों में भारी आक्रोश है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

CG NEWS : स्थानीय लोगों का कहना है कि खुर्शीपार क्षेत्र में नशे की लत और इससे जुड़े अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है। बच्चों और किशोरों पर इसका खासा असर देखने को मिल रहा है।

CG NEWS : इस घटना के बाद खुर्शीपार पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों की मांग है कि नशे के अड्डों पर सख्त कार्रवाई हो और इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *