CG TOP NEWS : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में नए चेहरे के रूप में शामिल हुए आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पहली बार चुनाव लड़ते ही बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और मंत्री शिव डहरिया को 16,538 मतों के भारी अंतर से हराकर प्रदेश की सियासत में अपनी मजबूत एंट्री दर्ज की है।
CG TOP NEWS : भंडारपुरी धाम निवासी गुरु खुशवंत साहेब सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के पुत्र हैं। उनका परिवार लंबे समय से राजनीति और समाज सेवा से जुड़ा रहा है। वर्ष 2023 में जब उनके पिता बालदास कांग्रेस छोड़कर भाजपा में लौटे, तब पार्टी ने आरंग सीट से गुरु खुशवंत साहेब पर भरोसा जताया। समाज में गहरी पैठ और युवाओं में लोकप्रियता ने उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाई।
इंजीनियरिंग और टर्बो मशीनरी में उच्च शिक्षा प्राप्त खुशवंत साहेब भाजपा के नए उभरते चेहरे के रूप में देखे जा रहे हैं। पहली बार विधायक और अब मंत्री पद तक का उनका सफर उनकी कार्यशैली और संगठन में सक्रियता को दर्शाता है। साय मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद उनसे क्षेत्र और समाज के विकास को लेकर बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।













