Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh CG Suicide News: बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक पहुंचा,...

CG Suicide News: बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक पहुंचा, कमरे में पति-पत्नी के शव मिले; जांच में जुटी पुलिस

CG Suicide News
CG Suicide News

CG Suicide News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 स्थित किराए के मकान में मंगलवार सुबह दोनों के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Suicide News: मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा और माया बंजारा के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जामकछार के रहने वाले थे। वे अपने दो बच्चों के साथ बिलासपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। रमेश इंडस्ट्रियल इलाके की एक कंपनी में काम करता था।

CG Suicide News: बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक पहुंचा

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मकान से बच्चों के लगातार रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर मकान मालिक रमेश कुमार साहू वहां पहुंचे। कमरे के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने के बाद उन्होंने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CG Suicide News: मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

CG Suicide News: पुलिस की प्रारंभिक जांच में फिलहाल पति-पत्नी की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। किसी तरह का सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस परिवार, पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

CG Suicide News: दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

CG Suicide News: घटना के बाद दोनों बच्चों की हालत बेहद खराब है। माता-पिता की मौत से बच्चों के सिर से उनका सहारा उठ गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले परिवार की आर्थिक, पारिवारिक या अन्य किसी तरह की परेशानी तो नहीं थी।

CG Suicide News: पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here