Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

CG Politics : छत्तीसगढ़ में जल्द होगा कैबिनेट और संगठन विस्तार, ये नाम लगभग फाइनल, जानिए मुख्यमंत्री साय ने क्या कहा….

CG Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के संगठन और राज्य कैबिनेट में जल्द ही विस्तार की संभावनाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे विकास कार्यों, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और नक्सल उन्मूलन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

CG Politics : मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित “अमृत रजत महोत्सव” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता भी दिया। मुख्यमंत्री ने “अंजोर विज़न @2047” के तहत राज्य को विकसित बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

CG Politics : साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट और एआई डेटा सेंटर की स्थापना की जा रही है। साथ ही टेक्सटाइल, फार्मा और आईटी सेक्टर में निवेश को प्रोत्साहन मिल रहा है। राज्य को अब तक 84 कंपनियों से 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

CG Politics : उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में ‘एडु सिटी’ और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ‘मेडिसिटी’ जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए रायपुर को मेडिकल और एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में उठाए गए कदमों को साझा किया।

CG Politics : गृहमंत्री से नक्सल उन्मूलन पर चर्चा

CG Politics : मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और नक्सल उन्मूलन के प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक 445 माओवादी मारे गए, 1554 गिरफ्तार हुए और 1588 ने आत्मसमर्पण किया है। साय ने बताया कि राज्य सरकार की ‘विकास और सुरक्षा’ नीति के कारण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे माओवादी प्रभाव घटा है। गृह मंत्री शाह ने इन प्रयासों को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

CG Politics : बोधघाट परियोजना पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात कर बस्तर की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर चर्चा की। उन्होंने इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग रखते हुए बताया कि इससे 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई और 125 मेगावाट बिजली उत्पादन संभव होगा। मंत्री पाटिल ने परियोजना का तकनीकी परीक्षण शीघ्र कराने का भरोसा दिलाया।

CG Politics : संगठन विस्तार को लेकर भाजपा नेताओं की हलचल

CG Politics : उधर, संगठन विस्तार को लेकर भी भाजपा के भीतर गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय दिल्ली रवाना हुए हैं। रवाना होने से पहले सिंह देव ने कहा कि दिल्ली में पार्टी की एक अहम बैठक में वे हिस्सा लेंगे, जिसके बाद प्रदेश संगठन विस्तार को अंतिम रूप दिया जाएगा।

CG Politics : पार्टी सूत्रों के अनुसार अगले 20 दिनों के भीतर कैबिनेट और संगठन विस्तार पर निर्णय हो सकता है। इसमें दो नए मंत्रियों की शपथ के साथ-साथ नई प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा होगी। इसमें 7 मोर्चा अध्यक्ष, 30 प्रकोष्ठ अध्यक्ष और 2 नए प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाएंगे।

CG Politics : नए चेहरों को मिलेगी जगह

CG Politics : भाजपा के दो प्रदेश महामंत्रियों – संजय श्रीवास्तव और जगदीश रामू रोहरा को अन्य पदों पर भेजे जाने के बाद संगठन में उनके स्थान पर नए चेहरों को लाने की तैयारी है। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत को हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद इस पद पर भी नए नाम की चर्चा है।

CG Politics : कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी

CG Politics : संगठन के भीतर यह तय किया जा रहा है कि किस कार्यकर्ता ने संगठन के लिए कितनी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया है। किसी फार्मूले के बजाय आपसी सहमति और कार्यकर्ता की उपयोगिता के आधार पर संगठन विस्तार की कवायद की जा रही है।

CG Politics : भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में अब यह उम्मीद जागी है कि लंबे समय से लंबित संगठनात्मक नियुक्तियों को जल्द अंतिम रूप मिलेगा, जिससे जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

 

CG Politics : ये विधायक मंत्री पद के रेस में

1.अमर अग्रवाल –बिलासपुर विधायक
2.अजय चंद्राकर -कुरुद विधायक
3.गजेंद्र यादव—दुर्ग विधायक
4 -गुरु सुखवंत साहेब-आरंग विधायक
5 -राजेश अग्रवाल -अंबिकापुर विधायक

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories