CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक युवक और युवती द्वारा सड़क पर किया गया हंगामा चर्चा का विषय बना हुआ है। नशे की हालत में दोनों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हाई वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया। इसी दौरान युवती ने युवक को थप्पड़ मारा और फिर एक कार के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने जैसा व्यवहार करने लगी। इस दौरान युवक उसे शांत कराने और रोकने की कोशिश करता रहा।
CG NEWS : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात पर हुई कहा-सुनी पहले बहस में बदली, फिर मामला हाथापाई तक जा पहुँचा। सड़क पर हो रहे इस पूरे घटनाक्रम को राहगीरों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
CG NEWS : बताया जा रहा है कि दोनों तालापारा क्षेत्र के रहने वाले हैं और घटना के समय नशे की हालत में थे। कार के आगे कूदने की कोशिश के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
CG NEWS : कोनी थाना पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी वायरल वीडियो के माध्यम से मिली है। पुलिस का कहना है कि यदि शिकायत मिलती है या सार्वजनिक शांति भंग होने की पुष्टि होती है, तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।










