Friday, September 25, 2026
Home Entertainment Don 3 Controversy : रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी डॉन-3! इस वजह...

Don 3 Controversy : रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी डॉन-3! इस वजह से नाराज़ मेकर्स ने फिल्म से किया बाहर…

FARHAN-RANVEER
रणवीर सिंह की डिमांड से नाराज़ मेकर्स

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चल रही अटकलों पर अब बड़ा खुलासा हुआ है। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद ‘डॉन 3’ से खुद किनारा कर लिया है। हालांकि, अब सामने आई नई रिपोर्ट्स ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।

रणवीर ने फिल्म नहीं छोड़ी, मेकर्स ने किया बाहर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने की खबर पूरी तरह अफवाह है। सूत्रों का कहना है कि रणवीर और फिल्म के मेकर्स के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेस और कुछ अनुचित मांगों को लेकर मतभेद हो गए थे। इन मतभेदों के चलते आखिरकार मेकर्स ने रणवीर को फिल्म से बाहर करने का फैसला लिया।

फ्लॉप फिल्मों के बावजूद मिला था मौका

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रणवीर सिंह की पिछली तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं। इसके बावजूद फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें ‘डॉन 3’ के लिए साइन किया था। यहां तक कि फ्लॉप फिल्मों के चलते संजय लीला भंसाली की ‘बैजू बावरा’ भी कैंसिल हो गई थी, लेकिन फरहान-रितेश रणवीर के साथ मजबूती से खड़े रहे।

Read More : January 2026 में बॉलीवुड का धमाका, 5 बड़ी फिल्में मचाएंगी सिनेमाघरों में धूम

क्या गैंगस्टर फिल्मों से दूरी चाहते थे रणवीर?

दो दिन पहले पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे बड़े निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं। साथ ही, वह एक के बाद एक गैंगस्टर जॉनर की फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते थे, खासकर तब जब ‘धुरंधर’ पहले ही इस जॉनर में उनकी पहचान बना चुकी है।

‘प्रलय’ को लेकर बिजी हैं रणवीर

सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह ने प्रोड्यूसर जय मेहता से फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग पहले शुरू करने का अनुरोध किया है। बताया जा रहा है कि ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद रणवीर निजी तौर पर ‘प्रलय’ की डेट्स और शेड्यूल को मैनेज करने में जुटे हुए हैं, ताकि फिल्म की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ सके।

डॉन 3 के लिए नए लीड की तलाश

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘डॉन 3’ के मेकर्स अब भी जनवरी 2026 के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू करना चाहते हैं। ऐसे में लीड रोल के लिए नए एक्टर की तलाश तेज कर दी गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह की जगह ‘डॉन’ फ्रेंचाइज़ी की कमान किसके हाथ में जाती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here