Wednesday, April 1, 2026
36.1 C
Raipur

CG NEWS : 350 किलोमीटर बाइक से पहुँचे कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री निवास में हुआ सम्मान – संघर्षशील कार्यकर्ताओं की पहचान बनी भाजपा”

CG NEWS : घरघोड़ा : रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री श्री नरेश निषाद को आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में मुख्यमंत्री श्री साय जी के कर-कमलों से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 में लैलूंगा विधानसभा से अभूतपूर्व 1022 ऑनलाइन सदस्य जोड़ने के लिए प्रदान किया गया। जोकि पूरे विधानसभा के प्रथम स्थान में रहे।

CG NEWS : श्री नरेश निषाद वर्ष 2018 में भाजपा मंडल लैलूंगा में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हुए। उनकी निष्ठा, कर्मठता और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें 2019 में भाजयुमो लैलूंगा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उस दौर में पार्टी विपक्ष में थी, फिर भी नरेश निषाद और युवा मोर्चा द्वारा कई उल्लेखनीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेषकर 15 अगस्त को 75 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, जिसे नरेश जी ने स्वयं अपने हाथों से तैयार किया, जनता के बीच अत्यंत सराही गई।

CG NEWS : 2021 में उन्हें शक्तिकेंद्र झगरपुर का प्रभारी बनाया गया, जहाँ उनकी पहचान “सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाने वाले” नेता के रूप में बनी। 2023 के विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद उन्हें मंडल महामंत्री प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिन-रात जुटकर पार्टी के लिए निर्णायक भूमिका निभाई।

CG NEWS : उनकी मेहनत और संगठन निर्माण में योगदान को देखते हुए 2025 में पुनः मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया। उन्होंने एक-एक घर जाकर लोगों को भाजपा से जोड़ा। और आज उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि मुख्यमंत्री जी के हाथों उन्हें राज्यस्तरीय मंच पर सम्मानित किया गया।

CG NEWS : गौरतलब है कि श्री नरेश निषाद बाइक द्वारा 350 किलोमीटर का सफर तय कर रायपुर पहुंचे, जो उनके समर्पण का प्रतीक है। यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि लैलूंगा मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। जहाँ कुछ चेहरे बिना योगदान के मंच साझा करते हैं, वहीं नरेश निषाद जैसे जमीनी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ बनकर संगठन को सशक्त करते हैं। उनका संघर्ष और परिश्रम आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories