छुईखदान: शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली में बच्चों ने अपने कक्षा शिक्षक गोकुल राम वर्मा का जन्मदिन मनाया। सुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक की आरती पूजा और तिलक से हुई। बच्चों ने अपने शिक्षक को पेन और रुमाल भेंट किए, जबकि गोकुल राम वर्मा ने सभी छात्रों के लिए चॉकलेट लाकर उन्हें मुंह मीठा कराया। इसके अलावा बच्चों ने चॉकलेट, स्कैनर और पतंजलि बिस्कुट से मिलकर एक बेहतरीन केक भी तैयार किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन और सहायक शिक्षक ने गोकुल राम वर्मा को शुभकामनाएं और बधाई दी।
Read More : CG News : गरियाबंद पुलिस की सघन कार्रवाई: 5 नशे के कारोबारी, 22 अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार
राजनांदगांव: कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों और मिठाई दुकानों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों द्वारा चलित प्रयोगशाला के माध्यम से औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण में राजनांदगांव शहर की ठेला, टपरी और मिठाई दुकानों से 60 खाद्य नमूने लिए गए, जिनमें से 54 मानक और 6 अमानक पाए गए। दुकान संचालकों को सुधार के निर्देश दिए गए।
Read More : CG NEWS: नक्सलियों की साजिश नाकाम, 10 किलो का IED बम बरामद कर निष्क्रिय
हलवाई लाइन में स्थित रामप्रसाद स्वीट, मोतीलाल हरिमोहन और अरिहंत सुपर मार्केट से खोवा, मिल्ककेक, मैदा, बेसन सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने जप्त किए गए हैं और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभाग यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि त्यौहारी सीजन में बाहर से आयात होने वाली खाद्य सामग्री नागरिकों तक सुरक्षित और स्वच्छ पहुंचे। खाद्य सुरक्षा विभाग का यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।













