CG NEWS : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर बिलासपुर में संगोष्ठी सम्पन्न, मानव अधिकार व्यक्ति के सम्मान , सुरक्षा व समानता की गारंटी : भोगल

0
139
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता / बिलासपुर। सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री अजीत सिंह भोगल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। संगोष्ठी की अध्यक्षता सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट के प्रदेश अध्यक्ष श्री गणपत चौहान ने की तथा मंच पर वार्ड क्रमांक 17 नेहरू नगर से श्री कार्तिक यादव पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमित चतुर्वेदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत श्री भोगल ने कहा कि मानव अधिकार सिर्फ कानून नहीं, बल्कि एक जीवंत भावना है जो हर व्यक्ति के सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर की गारंटी देती है।

CG NEWS : समाज में अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन भी आवश्यक है। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग तक न्याय, शिक्षा और जागरूकता पहुँचे। संगठन का उद्देश्य यही है कि कोई भी व्यक्ति अन्याय का शिकार न हो और अपनी आवाज़ बेझिझक उठा सके। समाजसेवी अमित चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव अधिकार तभी सार्थक हैं जब हम अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े हों। समाज में जागरूकता बढ़ाना, कमजोर वर्ग का साथ देना और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना हर नागरिक का उत्तरदायित्व है।कार्यक्रम का समापन मानव अधिकार , समानता और सामाजिक न्याय के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।कार्यक्रम में मनोज यादव मनमोहन देवांगन , सुखजीत सिंह भोगल , बबलू राजपूत , दीपक सोनवानी , प्रदीप कोष्टा आदि बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here