Friday, March 13, 2026
38 C
Raipur

CG NEWS: आईडीबीआई बैंक चरौदा फ्रॉड में नया मोड़: लगभग 15 से अधिक प्रार्थी सामने आए, एक करोड़ से ज्यादा की ठगी का अंदेशा, बैंक प्रबंधन के नाम से की गई लिखित शिकायत

CG NEWS: धरसीवा/मोहम्मद याकुब : धरसींवा। रायपुर जिले के धरसींवा क्षेत्र स्थित आईडीबीआई बैंक की चरौदा शाखा में सामने आए धोखाधड़ी के मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। पहले एक दंपत्ति के साथ हुई 40 लाख रुपये की ठगी के रूप में सामने आया यह मामला अब बढ़ते-बढ़ते 15 से अधिक प्रार्थियों तक पहुंच गया है। प्रारंभिक जांच में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि के गबन की आशंका जताई जा रही है, वहीं पुलिस को अंदेशा है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं।

CG NEWS: मामले की शुरुआत तब हुई जब धरसींवा निवासी नरेंद्र कुमार वर्मा और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा ने अपनी जीवन भर की बचत 20-20 लाख रुपये को सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स डिपॉजिट कराने का निर्णय लिया। दोनों आईडीबीआई बैंक की चरौदा शाखा पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात बैंक में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी राजा खुटे से हुई, जिससे उनका पहले से परिचय था। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने एफडी कराने की प्रक्रिया बताकर आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतियां और हस्ताक्षरित दो ब्लैंक चेक ले लिए तथा बाद में कथित एफडी की एक फर्जी पावती भी दे दी।

CG NEWS: धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब 2 मार्च 2026 को नरेंद्र वर्मा को पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने एफडी तोड़ने के लिए आरोपी से संपर्क किया। आरोपी के गोलमोल जवाब से संदेह होने पर वे बैंक पहुंचे और खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट में सामने आया कि खाते से 40 लाख रुपये की पूरी राशि अलग-अलग तारीखों में निकाली जा चुकी है। जांच में यह भी सामने आया कि ब्लैंक चेक का इस्तेमाल कर रकम किसी दूसरे व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर कर निकाली गई।

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।और मामला मीडिया में आने के बाद एक के बाद एक नए पीड़ित सामने आने लगे। अब तक लगभग 15 से अधिक लोगों ने अपने साथ इसी प्रकार की धोखाधड़ी होने की शिकायत की है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कुल राशि एक करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है और जांच में यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

गुरुवार 12 मार्च को सभी प्रार्थियों ने संयुक्त रूप से धरसीवां थाने में आईडीबीआई बैंक की चरौदा शाखा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान थाने में प्रार्थियों की बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक से थाना प्रभारी की मौजूदगी में आमने-सामने चर्चा भी हुई। प्रार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों पर शाखा प्रबंधक स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए और तात्कालिक प्रबंधक के कार्यकाल में घटना होने का हवाला देते हुए जांच की बात कही और शिकायत के लिए रायपुर स्थित हेड ऑफिस जाने की बात कही।

पूरे मामले के सामने आने के बाद बैंक के आंतरिक निगरानी तंत्र और तात्कालिक कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देशन में चल रही जांच में तात्कालिक बैंक मैनेजर, कैशियर और अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस बैंक रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन और बैंक से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है ।

CG NEWS: सूत्रों के अनुसार इतनी बड़ी राशि का लेन-देन बिना बैंक के आंतरिक स्तर पर जानकारी के संभव नहीं माना जा सकता, इसलिए मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस बैंक धोखाधड़ी में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Opium Farming : CG में कौन करा रहा अफीम की खेती? सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

Chhattisgarh Opium Farming : CG में कौन करा रहा अफीम की खेती? सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS: स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में विकास और जनकल्याण योजनाओं पर हुआ मंथन

CG NEWS: घरघोड़ा (जिला रायगढ़)। विकासखंड घरघोड़ा में आयोजित...

अब बिना ड्राइवर चलेगी Uber! अबू धाबी में शुरू हुई ऑटोनॉमस राइड सर्विस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  पूरी दुनिया में ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी...

Related Articles

Popular Categories