CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उड़िदगाँव (विकासखंड माकड़ी) के छात्र मुन्ना नेताम ने रग्बी खेल में शानदार प्रदर्शन कर बस्तर संभाग का नाम रोशन किया है। मुन्ना नेताम ने बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़) में 3 से 6 सितम्बर 2025 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अंडमान निकोबार में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन प्राप्त किया है।
CG NEWS : ग्रामीण क्षेत्र के छात्र मुन्ना नेताम को विद्यालय के व्यायाम शिक्षक गणेश कुमार लेकाम द्वारा रग्बी का प्रशिक्षण दिया गया था। यह पहली बार है जब उड़िदगाँव स्कूल से किसी छात्र का चयन राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए हुआ और उसने वहाँ से स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर में स्थान बनाया।

CG NEWS : मुन्ना की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य फूलन नेताम और समस्त स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है। मुन्ना नेताम की यह सफलता ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो संसाधनों की कमी के बावजूद कठिन मेहनत और समर्पण से ऊंचाइयों को छू रहे हैं।











