CG News : रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाण्डेआठगांव में मंगलवार की शाम 05 बजे समाजसेवी स्वर्गीय गरीबसाय मरकाम जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। विधायक टेकाम ने दिवंगत समाजसेवी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
CG News : इस अवसर पर विधायक टेकाम ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. गरीबसाय मरकाम जी का समाज के प्रति समर्पण और सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
CG News : इस दौरान विधायक के साथ फरसगांव नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे, झारी राम सलाम, मंजुलता नेताम, श्रीमती सोमा दास सहित अन्य उपस्थित रहे।











