Sunday, February 15, 2026
30.1 C
Raipur

CG NEWS : नए थाना प्रभारी से उम्मीद संस्था के सदस्यों ने की भेंट मुलाकात

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- थाने में नये थाना प्रभारी विकासचंद राय ने नया पदभार ग्रहण किया है, वहीं उम्मीद समाजिक संस्था के सदस्य रविवार को थाने पहुँच नए अधिकारी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया व मुह मीठा कराया। इस अवसर पर सभी ने थाना प्रभारी विकासचंद राय से परिचय प्राप्त किया। नगर के गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई, मौके पर नये थाना प्रभारी विकासचंद राय ने कहा कि क्षेत्र में प्रेम, सौहार्द्र एवं शांति के लिए पुलिस प्रशासन एवं पब्लिक में भाईचारा जरुरी है।

 

READ MORE:IND vs AUS 1st ODI : पर्थ में शुभमन गिल की कप्तानी का खराब आगाज, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया; पेस अटैक के सामने पस्त हुई टीम इंडिया…

आम लोगों के सहयोग के बिना पुलिस प्रशासन अधूरा है, इसलिए लोग पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, पुलिस से डरें नहीं। पुलिस अपराध पर नियंत्रण एंव अपराधियों की धरपकड़ के लिए है, आम लोगों की तरह पुलिस कर्मी भी इंसान हैं। इस दौरान उम्मीद संस्था के सदस्य फिरोज मेमन, अभिषेक जायसवाल, भरत भारद्वाज, जीत जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

CG NEWS : _थाना में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल

CG NEWS : नए थाना प्रभारी के आगमन के साथ ही थाना परिसर में एक नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्टाफ ने कहा कि उन्हें एक सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी के रूप में जाना जाता है, जो हमेशा टीमवर्क और जनता से जुड़ाव पर ध्यान देते हैं। फरसगांव क्षेत्र के नागरिकों ने भी उम्मीद जताई कि नए प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और अधिक सक्रिय होगा और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाएगा।

 

CG NEWS : _जनसेवा और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस

CG NEWS : नए थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस को जनता के बीच विश्वास और सम्मान कायम रखना चाहिए। उन्होंने वादा किया कि थाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वे जनजागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम और महिला सुरक्षा से संबंधित बैठकें आयोजित करेंगे, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण और सुदृढ़ हो सके। विकासचंद राय ने कहा कि पुलिस तभी सफल हो सकती है जब जनता उसका साथ दे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनूंगा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने की कोशिश करूंगा। मेरा दरवाजा हर समय खुला रहेगा।”

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

जानें क्या है माइक्रो स्ट्रेस… जिससे बढ़ सकता ब्लड प्रेशर और डिप्रेशन का खतरा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : माइक्रो स्ट्रेस यानी रोज़मर्रा की...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds