CG NEWS : बिलासपुर : अवैध शराब बिक्री और चोरी के मामलों की जांच में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई है। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और अनसुलझे अपराधों को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई तोप सिंह नवरंग को लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए हैं। उनकी जगह अब निरीक्षक नरेश चौहान को कोटा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
CG NEWS : कोटा क्षेत्र के गनियारी सहित आसपास के इलाकों में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस पर एसएसपी ने गंभीर रुख अपनाते हुए टीआई को अपराधों और अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे, लेकिन कार्यप्रणाली में कोई ठोस सुधार नज़र नहीं आया।
CG NEWS : पिछले शनिवार को एसएसपी ने कोटा थाने का निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के दौरान लंबित अपराधों की समीक्षा में पाया गया कि क्षेत्र में हुई कई बड़ी चोरियों के मामले अब भी अनसुलझे हैं और आरोपियों की तलाश में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। इसी लापरवाही से नाराज होकर एसएसपी ने टीआई को कड़ी फटकार लगाई और अंततः उन्हें लाइन अटैच कर दिया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब नरेश चौहान कोटा थाने में कानून-व्यवस्था संभालेंगे।











