CG NEWS : रायपुर में 17 सितंबर से भारत गोल्फ महोत्सव, पूर्व सैनिक देंगे युवाओं को अनुशासन और राष्ट्र सेवा का संदेश

0
208
CG NEWS
CG NEWS

 

CG NEWS : रायपुर में इस साल भारत गोल्फ महोत्सव का आयोजन भव्य स्तर पर होने जा रहा है। यह आयोजन गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत GFI Tour 2025 का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर 2025 से होगी और समापन स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी 2026 को होगा।

CG NEWS : इस महोत्सव का आयोजन रायपुर के फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिसॉर्ट में किया जाएगा, जिसमें देशभर के खिलाड़ी और युवा भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य खेल, स्वास्थ्य और समाज को जोड़ते हुए युवाओं को प्रेरित करना है। कलिंगा विश्वविद्यालय ने गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ MOU कर देश के 100 शहरों में युवाओं के बीच गोल्फ को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। विश्वविद्यालय के छात्र भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

CG NEWS : कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक गतिविधियां भी होंगी, जिनमें रक्तदान शिविर, 5 हजार से अधिक पौधारोपण, नशामुक्ति संदेश, रैगिंग के खिलाफ शपथ और फिटनेस से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। इसका मकसद युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है।

CG NEWS : गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक आर्यवीर आर्य ने बताया कि महोत्सव में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा देशभर के पूर्व सैनिक, जिनमें पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी शामिल हैं, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनकी मौजूदगी युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देगी।

CG NEWS : “100 इवेंट्स, 100 नए अवसर” की थीम के साथ यह महोत्सव खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले युवाओं को मंच देने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here