Monday, February 16, 2026
30.1 C
Raipur

CG News : घरघोड़ा बाजार में अव्यवस्था चरम पर — पटाखा दुकानों में गाइडलाइन की अनदेखी, प्रशासन मौन

गौरी शंकर गुप्ता/ घरघोड़ा। दिवाली से पहले बाजार में रौनक तो बढ़ी है, लेकिन इसके साथ ही अव्यवस्था भी चरम पर है। जयस्तंभ चौक से लेकर धरमजयगढ़ और लैलूंगा रोड तक घंटों तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से लेकर अव्यवस्थित ठेलों तक हर ओर अफरा-तफरी का माहौल है।

धनतेरस के दिन भी सुबह से कई बार जाम लगा, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह लोग अपनी गाड़ियों से उतरकर खुद रास्ता साफ करते नजर आए। थाना घरघोड़ा के सामने तक अव्यवस्था फैली रही, जबकि पुलिस की मौजूदगी कुछ मिनटों की औपचारिक गश्त तक सीमित रही।

Read More : CG News : सांसद राधेश्याम राठिया ने दी धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

पटाखा दुकानों में खुलेआम लापरवाही, सुरक्षा के इंतज़ाम नदारद

त्योहारी बाजार में सबसे गंभीर स्थिति पटाखा दुकानों की है। अस्थायी तंबुओं और प्लास्टिक की छतों के नीचे खुलेआम पटाखों की बिक्री की जा रही है। न सुरक्षा दूरी का पालन हो रहा है, न फायर एक्सटिंग्विशर जैसी बुनियादी व्यवस्था मौजूद है।

आग लगने की स्थिति में बड़ा हादसा होने की पूरी संभावना है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मौन हैं। न किसी दुकान का निरीक्षण हुआ और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है, “यहां तो एक चिंगारी पूरा बाजार राख में बदल सकती है।”

Read More : CG News : गैंदाटोला में सट्टा मामले में पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

प्रशासनिक दावे हवा में, जनता बेहाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि त्योहारों के मौके पर प्रशासन सिर्फ औपचारिक बयानबाज़ी तक सीमित रहता है। बार-बार लगने वाले जाम से स्कूली वाहन, एंबुलेंस और आम नागरिक सभी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हादसे का डर लोगों के मन में बना हुआ है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds