रायपुर। CG NEWS : गुजरात के गांधीधाम निवासी व्यवसायी पवन मोर से 89 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले भिलाई के दो कोयला व्यापारियों को गुजरात पुलिस ने दुर्ग जिले के कुरूद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल शामिल हैं, जबकि संदीप अग्रवाल और राखी अग्रवाल अभी भी फरार हैं।
CG NEWS : पवन मोर ने बताया कि नेहरू नगर भिलाई निवासी संजय, सचिन, संदीप और राखी अग्रवाल ने कोक एक्सपोर्ट के नाम पर निवेश का झांसा देकर 89 करोड़ रुपए की ठगी की। 8 फरवरी 2025 को पवन मोर ने गांधीधाम बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।
17 सितंबर को गुजरात पुलिस की टीम ने कुरूद में एक भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर छापेमारी कर संजय और सचिन को दबोच लिया। पवन मोर का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण के कारण गिरफ्तारी में देरी हुई। इसके अलावा आरोपियों पर गुजरात, अहमदाबाद, मुंबई और कोलकाता में लगभग 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का भी मामला दर्ज है।











