CG NEWS: जगदलपुर : जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में नशे के कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है और कई जगहों पर अफीम की खेती के मामले सामने आ रहे हैं।
CG NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में शहर और ग्रामीण इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दुर्ग के बाद बलरामपुर में भी खुलेआम अफीम की खेती हो रही है, लेकिन सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है।
CG NEWS: सुशील मौर्य ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना रही है और धान के कटोरे को अफीम का कटोरा बना दिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी का मुद्दा भी उठाया और सरकार से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।











