Rewa : नगर निगम का बड़ा कदम, जय डेयरी पर अवैध कब्जा होने पर कार्रवाई

रीवा | पुराने कोर्ट परिसर में निगम की जमीन पर संचालित जय डेयरी को सोमवार की शाम नगर निगम ने सील करने का निर्णय लिया है। निगम प्रशासन ने डेयरी संचालक को पहले ही नोटिस जारी किया था।

जानकारी के अनुसार, डेयरी संचालक निगम अभिलेखों में दर्ज मूल लीजधारक नहीं हैं। ऐसे में आयुक्त कार्यालय ने संचालक को मूल लीजधारक या उनके वारिस के साथ उपस्थित होने का समय दिया है।

Read More : Chandigarh News : IPS पूरन कुमार मामले में खींचतान: पोस्टमार्टम सात दिन बाद भी अटका, परिवार डीजीपी समेत आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ा

नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवाणे ने बताया कि पुराने कोर्ट परिसर में निगम की कुछ दुकानों में से एक जय डेयरी में अवैध कब्जेदार द्वारा दुकान का संचालन किया जा रहा है, जबकि निगम अभिलेखों में लीजधारक कोई और है। निगम ने अवैध कब्जेदार को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। यदि संचालक मूल लीजधारक या उनके वारिस के साथ प्रस्तुत नहीं होते, तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read More : Jabalpur : कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद कटारिया फार्मा का लाइसेंस रद्द, कार्यालय और गोदाम सील

डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, आयुक्त नगर पालिका निगम रीवा : “हमने अवैध कब्जेदारी की पुष्टि करने के बाद नोटिस जारी किया था। यदि संचालक निर्दिष्ट समय तक प्रस्तुत नहीं होते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories