MP News : दीपावली से पहले जबलपुर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए

VIKASH KHALKHO

जबलपुर। दीपावली के मद्देनज़र जबलपुर जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीमों ने शहर और तहसीलों में स्थित मिठाई दुकानों पर छापेमारी की और मिठाइयों के नमूने एकत्रित किए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी नमूनों को राज्य प्रशिक्षण केंद्र, भोपाल भेजा जाएगा, जहां उनकी गुणवत्ता और शुद्धता की जांच की जाएगी। यह कदम त्योहार के दौरान नागरिकों को सुरक्षित और शुद्ध मिठाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Read More : CG News : RSS के 100वें शताब्दी वर्ष पर बलरामपुर में निकाला भव्य पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ किया कार्यक्रम सफल

खाद्य विभाग की यह कार्रवाई जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार जारी है और इसमें स्थानीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अजय कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी – “हम चाहते हैं कि दीपावली के दौरान नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित मिठाई मिले। किसी भी नियम उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *