रायपुर। छत्तीसगढ़ मुद्राशास्त्रीय एवं डाक टिकट संग्रह सोसायटी द्वारा 19, 20 और 21 सितंबर को राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित श्री रामनाथ भीमसेन सभा भवन में तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी के सदस्य धीरू सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क होगा और यह सुबह 10:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुली रहेगी।
दुर्लभ संग्रह का प्रदर्शन :
-
- निःशुल्क प्रवेश – इतिहास और संग्रह प्रेमियों के लिए खास अवसर
- दुर्लभ संग्रह – सिक्के, नोट, टोकन, पदक, प्राचीन वस्तुएं, विंटेज सामग्री
- राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय – देश के अलग-अलग राज्यों से आएंगे कलेक्टर और कला प्रेमी
- युवा और छात्र फ्रेंडली – ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान बढ़ाने का शानदार मौका
- इंटरएक्टिव अनुभव – देखने-सिखने और फोटो क्लिक करने के लिए शानदार सेटअप
राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार
सोसायटी के पदाधिकारी कमल वैद, हेमन्त अरोड़ा, स्नेहल लूनिया, अनिल केशरवानी, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, हरिओम अग्रवाल, डॉ. कमल अग्रवाल, रवींद्र जैन, अर्पित ताम्रकार और रितेश जैन ने इस आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
- इतिहास और कला के शौकीनों के लिए यह प्रदर्शनी एक यूनिक अवसर है – सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि सीखने और फोटो खींचने के लिए भी!













