CG NEWS: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, खूंखार नक्सली बसव राजू का खात्मा, जानिए खौफनाक आपराधिक रिकॉर्ड

CG NEWS: : नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए बड़े ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को ऐतिहासिक सफलता मिली है। नक्सल प्रभावित इस इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में शीर्ष माओवादी नेता बसव राजू भी शामिल था, जिस पर झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ मिलाकर कुल 1 . 5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

CG NEWS: : बसव राजू, जिसका असली नाम नंबाला केशव राव था, माओवादी संगठन का जनरल सेक्रेटरी था और कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। वह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम का रहने वाला था और बीटेक की पढ़ाई करने के बाद 1970 में घर छोड़ कर माओवादी आंदोलन से जुड़ गया था। 1987 में उसने बस्तर के जंगलों में लिट्टे के कैंप में बम और एंबुश तकनीक की ट्रेनिंग ली थी। उसे बम बनाने का विशेषज्ञ माना जाता था और 2018 में उसे संगठन की कमान सौंपी गई थी। वह गगन्ना, प्रकाश और बीआर नामों से भी जाना जाता था और उसकी उम्र करीब 75 साल बताई जा रही है।

CG NEWS: : बसव राजू का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद खौफनाक रहा है। वह कई बड़े नक्सली हमलों में शामिल रहा, जिसमें 2010 में दंतेवाड़ा में हुए हमले में 75 सीआरपीएफ जवानों की शहादत भी शामिल है। इसके अलावा उसने पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों की हत्या, खनन कंपनियों से वसूली, और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया था। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर हुए हमले में भी शामिल था।

यह ऑपरेशन नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक कदम : मुख्यमंत्री

CG NEWS: : इस सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा बलों को बधाई दी और कहा कि यह ऑपरेशन नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक कदम है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी सुरक्षाबलों की बहादुरी की सराहना की और कहा कि बसव राजू जैसे खूंखार नक्सली का खात्मा देश के लिए एक बड़ी राहत है।

अबूझमाड़ में नक्सलवाद को गहरी चोट पहुंची : डिप्टी सीएम विजय शर्मा

CG NEWS: : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुठभेड़ को लेकर कहा कि अबूझमाड़ में नक्सलवाद को गहरी चोट पहुंची है। माओवादी संगठन के शीर्ष नेतृत्व का सफाया हुआ है। देशभर की सुरक्षा एजेंसियों को जिसकी लंबे समय से तलाश थी, उसे डीआरजी के जवानों ने मार गिराया। यह ऑपरेशन नक्सल मोर्चे पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories