Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Express: रेलवे की बड़ी चूक! एक ही ट्रैक पर आ गईं...

Chhattisgarh Express: रेलवे की बड़ी चूक! एक ही ट्रैक पर आ गईं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी, जानिए फिर क्या हुआ

Chhattisgarh Express
Chhattisgarh Express

Chhattisgarh Express: जांजगीर चांपा/कोटमी सोनार के समीप रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी एक ही पटरी पर आ गईं समय रहते स्थिति को संभाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई.

Chhattisgarh Express: घटना ने एक बार फिर रेलवे की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर आने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि रेलवे अधिकारियों की तत्परता से संभावित दुर्घटना टल गई।

Chhattisgarh Express: रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Chhattisgarh Express: गौरतलब है कि इसी वर्ष बिलासपुर के समीप भी रेल दुर्घटना का मामला सामने आया था, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे थे। ताजा घटना ने रेलवे की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here