Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

CG NEWS : बंजारा समाज ने अपने धर्म गुरूजी संतश्री सेवालाल की 287वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई, कार्यक्रम में उमड़ी सामाजिक महिला-पुरुषों की भीड़

CG NEWS : कोण्डागांव :- जिला मुख्यालय में भव्य रूप से संत श्री सेवालाल महाराज जी की 287वीं जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय कोंडागांव के चौपाटी मैदान में बंजारा समाज के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

CG NEWS : कार्यक्रम की शुरूवात समाज की महिलाओ द्वारा कलश और पुरुष बच्चों युवाओ के द्वारा हाथों में झंडी लिए भव्य रूप में विशाल शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से नगर भ्रमण करते हुए सेवालाल चौक में एकत्रित होकर सामजिक रीतिरिवाज से सेवालाल महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कढ़ाव प्रसाद के रूप में भोग अर्पण किया गया जिसे प्रसाद के रूप के समाज के लोगो को बाटा गया। ततपश्चात पुनः कलश शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल चौपाटी मैदान पहुंची।

CG NEWS : साथ ही कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि महेश कश्यप सांसद बस्तर, विशिष्ठ अतिथि सुश्री लतासेंडी विधायक कोंडागांव, नरपति पटेल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व अन्य जनप्रतिनिधि व बंजारा समाज सहित जिले के व अन्य जिले से आये समाज के पदाधिकारी वरिष्ठ लोगो का समाज के लोगो के द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात समाज प्रमुखों बंजारा महिला पुरुषो की उपस्तिथि में बंजारा समुदाय के धर्मगुरु संत श्री सेवालाल और मेरामा (जगदम्बा भवानी) की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

तद्पश्चात समाज के जिला अध्यक्ष सुखिया राम चौहान के द्वारा बस्तर सांसद को नवीन बंजारा भवन के बाउंड्री वाल के लिए दस लाख की माँग की गई, विधायक लता उसेंडी को सामजिक भवन में सेड निर्माण के लिये 10 लाख रूपये की माँग की गई ।

_ बंजारा समाज की संस्कृति है विश्व प्रशिद्ध_ महेश कश्यप

कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप द्वारा उद्बोधन के दौरान कहा गया कि बंजारा समाज के कार्यक्रम में प्रधारने का मौका मिला साथ ही उन्होंने बंजारा समाज के संस्कृति की तारीफ़ करते हुए कहा बंजारा समाज की संस्कृति विश्व में प्रसिद्ध है. निरन्तर समाज में एकता के साथ चलने को कहा गया साथ ही समाज के बच्चों के शिक्षा स्तर को बताते हुए शिक्षा के महत्व को बताया गया, समाज का विकास शिक्षा के माध्यम से होता है इसलिए सभी को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए शिक्षा के बिना समाज अधूरा है शिक्षा से ही समाज का विकास सम्भव है , समाज के द्वारा की गई मांग को उन्होंने सांसद निधि व नियमो में होगा तो जरूर पूरा करने की बात कही।

_देश की प्रगति में है बंजारा समाज का भी योगदान- लता उसेंडी

बंजारा समाज को सम्बोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा, आज धीरे- धीरे हम सब आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं और यही मजबूती आने वाले समय में देश को शिखर में ले जा रहे हैं, उसमें हर समाज का योगदान है इस तरह देश की प्रगति में बंजारा समाज का भी अपना एक अलग योगदान है। संत सेवालाल जी के विषय में हम सब जानते हैं समाज को उन्होंने किस तरह से दिशा दिया और चलने के लिए शिक्षा प्रदान की और एक सुसज्जित समाज के रूप में आगे बढ़े और आप सभी को देखकर दूसरे समाज भी प्रेरणा ले। आज पुनः सेवालाल जी महाराज को प्रणाम करते हैं, सभी को संत सेवालाल जी महाराज की जयंती की ढेर सारी बधाई।

कार्यक्रम समापन के दौरान कार्यक्रम में पधारे अतिथियो को समाज के सन्त गुरु सेवालाल जी का प्रतीक चिन्ह भेट किया गया साथ ही मिडिया से जुड़े पत्रकार बन्धुओ का भी सम्मान किया गया ।
कार्यकम के अंत में बंजारा समाज की संस्कृति को मंच पर प्रदर्शन और नन्हे मुन्हे बच्चों के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, साथ ही कार्यक्रम के अंत मे कर्मचारियों व व्यवशायिक जनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर बंजारा समाज के अजय नायक प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़, ललिता भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रदेश,
विष्णु नायक प्रदेश महासचिव ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़
नेहरू नायक प्रदेश संरक्षक युवा प्रकोष्ठ, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, प्रदेश प्रवक्ता मोहन भारद्वाज, जीतेन्द्र सुराना, नामेश देवांगन, बंजारा समाज के कोण्डागांव जिला अध्यक्ष सुखिया राम चौहान, उपाध्यक्ष सूरज नायक, सचिव भुनेश्वर राठौर, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी , महिला पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे ।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories