CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा : छःग शासन एवं संचालक आयुष विभाग के दिशा निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर गौराहा सर एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस आर पैकराकी कुशल मार्गदर्शन में विकास खंड घरघोड़ा के ग्राम चारभाठामें दिनांक 29/11/2025 शनिवार को स्कूल परिसर में विकास खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला दुसरा चरण का आयोजन किया गया.
जिसमें कुल 351रोगीयो का निदान कर जिसमें 50रोगीयो का रक्त परीक्षण कर नि शुल्कदवाई वितरण किया गया इस मेले में डॉक्टर एम बी गुप्ता द्वारा विभाग की योजनाओं एवं शिविर का उद्देश्य के बारे में और खानपान आहार बिहार एवं योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ओर सभी लोगों को प्रकृति परीक्षण के लिए प्रेरित किया गया.
CG NEWS : मेले का शुभारंभ सहनुराम पैकरा जनपद अध्यक्ष घरघोडा सरपंच जेमादेवी पैकरा छेदी लाल पैकरा कैशव गुप्ता समस्त पंच गण चारभाठा समाजसेवी एवं समस्त मितानीन एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थितिमें आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवंतरी की पुजा अर्चनाएवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस शिविर में आयुष विभाग से डॉक्टर राज कुमार नायक डॉक्टर पी के पाणिग्रही डॉक्टर नागेंद्र नायक डॉक्टर प्रेम नारायण राठिया डॉक्टर आरची एक्का एलोपैथिक विभाग से सुचित्रा पटनायक चन्द्रशेखर श्रीमति देवनामती श्री विजय बेहरा पदमलोचन सिदार करुणा सिदार फार्मासिस्ट ने अपनी सेवाएँ दी













