CG JOB : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई में संविदा आधार पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। यह भर्ती परामर्शदाता और आउटरीच वर्कर जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 30 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
रिक्त पदों का विवरण:
| क्रम | पदनाम | कुल पद | आरक्षण श्रेणी | वेतन (प्रति माह) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | परामर्शदाता | 01 | केवल OBC | ₹18,536/- |
| 2 | आउटरीच वर्कर | 03 | UR-1, SC-2 | ₹10,592/- |
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव:
1. परामर्शदाता पद हेतु:
- न्यूनतम योग्यता: समाज कार्य / समाजशास्त्र / मनोविज्ञान / जनस्वास्थ्य / काउंसलिंग में स्नातक डिग्री।
- काउंसलिंग या संचार में पीजी डिप्लोमा अनिवार्य।
- 1 वर्ष का कार्यानुभव (विशेषकर महिला एवं बाल विकास क्षेत्र में)।
- हिंदी व अंग्रेज़ी भाषा का ज्ञान तथा कंप्यूटर दक्षता आवश्यक।
2. आउटरीच वर्कर पद हेतु:
- न्यूनतम योग्यता: 12वीं पास।
- महिला-बाल कल्याण से जुड़े अनुभवधारी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता।
- अच्छा संचार कौशल अपेक्षित।
आवेदन प्रक्रिया:
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अगस्त 2025, शाम 5:30 बजे तक।
- आवेदन भेजने का पता:
जिला कार्यक्रम अधिकारी / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कक्ष क्रमांक 43, प्रथम तल, संयुक्त कार्यालय, कुम्हाररास, सुकमा (छ.ग.) - आवेदन केवल स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक / कोरियर से स्वीकार किए जाएंगे।
- लिफाफे पर स्पष्ट रूप से पद का नाम एवं प्रेषक का पता अंकित होना अनिवार्य है।
- सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:
- आयु सीमा: 21 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम सीमा 45 वर्ष)।
- केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ही पात्र होंगे।
- बाल विवाह करने वाले या विवाहित अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
- चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक अंकों (70%), अनुभव (10%) व साक्षात्कार / कौशल परीक्षा (20%) का वेटेज होगा।
चयन सूची की वैधता एक वर्ष तक मान्य होगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी https://sukma.gov.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।













