Wednesday, April 1, 2026
25.8 C
Raipur

CG Crime News : प्रतिष्ठित ज्वेलर्स का काला सच उजागर: चोरी के गहनों की खरीदी मामले में वैभव लूनिया गिरफ्तार

CG Crime News : खैरागढ़। शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी और वर्धमान ज्वेलर्स के संचालक वैभव लूनिया को चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लाखों रुपये के चोरी के गहने बरामद किए हैं। यह सनसनीखेज खुलासा दो अलग-अलग नकबजनी मामलों की जांच के दौरान हुआ, जब पकड़े गए चोरों ने वैभव लूनिया का नाम उजागर किया।

 

READ MORE :NEET PG 2025 : एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त को 233 शहरों में होगा देश का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम, पढ़े जरुरी गाइडलाइन….

CG Crime News : वर्षों से सोने-चांदी के व्यापार में भरोसे का प्रतीक माने जा रहे वर्धमान ज्वेलर्स के चमकते शोरूम के पीछे का यह काला सच सामने आते ही खैरागढ़ शहर में हलचल मच गई। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में की गई जांच के दौरान पुलिस ने 7 जून को राजनांदगांव के तुलसीपुर बख्तावर चाल* निवासी मोहम्मद शाहरूख खान और 13 जून को टांकापारा निवासी बेला प्रसाद के घर में हुई सेंधमारी का खुलासा किया। दोनों मामलों में चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया था।

 

READ MORE :NEET PG 2025 : एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त को 233 शहरों में होगा देश का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम, पढ़े जरुरी गाइडलाइन….

CG Crime News : सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र** की मदद से पुलिस ने चार आरोपियों— दीपक बघेल, लालचंद उर्फ चंद्रकुमार वर्मा और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। इनसे मिले गहनों की कड़ी जब खैरागढ़ के वैभव लूनिया तक पहुंची, तो मामला और गंभीर हो गया। पूछताछ के दौरान वैभव लूनिया ने यह स्वीकार किया कि उसने चोरों से 40 हजार रुपये में चोरी के जेवरात खरीदे थे और उन्हें बाजार में बेचने की तैयारी कर रहा था।

CG Crime News : पुलिस ने लूनिया के पास से चोरी के गहनों की बरामदगी की है और उसे धारा 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर 29 जुलाई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वर्धमान ज्वेलर्स, जिसे खैरागढ़ में भरोसे का प्रतीक माना जाता था, अब चोरी के गहनों की खरीद-फरोख्त के आरोप में घिर चुका है। पुलिस का कहना है कि यह केवल एक कड़ी है और इस गिरोह से जुड़े और भी चेहरों का पर्दाफाश जल्द हो सकता है।

CG Crime News : यह मामला केवल गिरफ्तारी भर नहीं है, बल्कि उस सिस्टम पर सवाल है जो वर्षों से सोने की चमक के पीछे छुपे काले कारोबार को नजरअंदाज करता रहा। अब देखने वाली बात यह है कि क्या पुलिस इस गिरोह की जड़ों तक पहुंच पाएगी, या फिर मामला एक गिरफ्तारी के बाद ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

 

READ MORE: Crime News : करेली में देर रात गोलीकांड: प्रेस चौराहे पर युवक को लगी गोली, इलाके में हड़कंप

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories