CG Crime News: बलौदाबाजार। शहर के दशहरा मैदान रोड स्थित एवन डेली नीड्स में सोमवार रात दो अज्ञात नकाबपोशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपियों की गतिविधियां कैद हुई हैं।
CG Crime News: वारदात से पहले दुकान की रेकी
CG Crime News: बताया जा रहा है कि चोरी से पहले दोनों आरोपियों ने दुकान के आसपास रेकी की। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर दुकान में दाखिल हुए। एक आरोपी बाहर खड़ा होकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहा था, जबकि दूसरा शटर तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचा।
CG Crime News: अंदर घुसते ही आरोपी ने CCTV कैमरों को निष्क्रिय करने की कोशिश की। उसने एक कैमरे का तार काट दिया, जबकि दूसरे कैमरे का रुख दूसरी तरफ कर दिया। हालांकि दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई।
CG Crime News: सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो सामने आया मामला
दुकानदार अभिषेक केसरवानी मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुला हुआ मिला। अंदर जाकर जांच करने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुकान के गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपये चोरी हुए हैं। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।
CG Crime News: पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं
CG Crime News: स्थानीय लोगों के मुताबिक जिला मुख्यालय में इससे पहले भी चोरी और उठाईगिरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
CG Crime News: फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर नकाबपोश आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।






