CG Crime News : 67 साल के आशिक ने 30 साल की प्रेमिका को चाकू से गोदा….

CG Crime News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। 67 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमी ने अपनी 30 वर्षीय प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि महिला के किसी और से भी संबंध हैं। यह घटना करेली बड़ी चौकी क्षेत्र में यात्री प्रतीक्षास्थल के पास हुई।

CG Crime News : पुलिस के अनुसार आरोपी जगन्नाथ मरकंडे, ग्राम हसदा का रहने वाला और किसान है। मृतका पुष्पा मरकंडे अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर कहीं जा रही थी। तभी आरोपी पहले से घात लगाए बैठा था और मौका मिलते ही उसने पुष्पा की पीठ और पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। इस दौरान महिला की गोद में बच्चा भी घायल हो गया। आसपास के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे का इलाज जारी है।

जांच में सामने आया कि पुष्पा का पति पिछले एक साल से रायपुर जेल में बंद है। इसी दौरान जगन्नाथ अक्सर उसके घर आता-जाता था और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि बाद में जगन्नाथ को शक हुआ कि महिला का किसी और से भी रिश्ता है, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories