CG Blackout : रायपुर पश्चिम में दिनभर ब्लैकआउट, अंडरग्राउंड लाइन खराबी से हजारों लोग परेशान…

Parivesh
CG Blackout

CG Blackout : रायपुर। राजधानी में बारिश के बीच बिजली की अंधेरी परेशानी लोगों की जिंदगी और ज्यादा मुश्किल बना रही है। रविवार को रायपुर पश्चिम क्षेत्र की कई कॉलोनियां अचानक बिजली कटौती से दिनभर परेशान रहीं। कैलाशपुरी, पुजारी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, वीरभद्र नगर, मठपारा और राधा स्वामी नगर जैसी बस्तियों में दोपहर करीब तीन बजे से ही सप्लाई ठप हो गई। अंडरग्राउंड लाइन में खराबी के कारण मरम्मत तलाशते-तलाशते बिजली विभाग के कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए, लेकिन देर रात तक हालात सामान्य नहीं हो पाए।

CG Blackout : बिजली गुल होने से लोगों का संडे बिगड़ गया। घरों में कामकाज रुक गए, मोबाइल और जरूरी उपकरण बंद हो गए, वहीं गर्मी और उमस ने परेशानी और बढ़ा दी। परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली दफ्तर में फोन कर शिकायतें दर्ज कराईं, मगर अधिकारियों से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना बार-बार बिजली काटे जाने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो रही है। कई बार शिकायत करने और जनप्रतिनिधियों तक मामला पहुंचाने के बाद भी कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। अब लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा है और उनका कहना है कि अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो प्रशासन के खिलाफ विरोध तेज किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *